Saturday, May 17, 2025

मणिपुर पर छलके जज्बात, राहुल गांधी ने संसद में क्या कर दिया, भाजपा की कई महिला हुई आगबबूला

 

नई दिल्ली। सदन से बाहर से निकलते समय राहुल गांधी के एक इशारे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर विवादों से घिर गए हैं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया। भाजपा की कई महिला सांसद आग बबूला हो गई है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार पार्लियामेंट में अपना भाषण दिया। राहुल जब भाषण समाप्त होने के बाद बाहर लौट रहे थे तो एक ऐसा वाक्या हुआ, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है। उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण चल रहा था। हालांकि, राहुल के रिएक्शन का वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ है। जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे। इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए। और केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के व्यवहार को ‘अनुचित’ बताया और लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय