Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में गोकश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोकश के पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, गोकशी करने के औजार और एक ई रिक्शा बरामद हुई है।

 

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि लोनी थाना पुलिस सबलू गढ़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ई रिक्शा सवार व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका तो वो भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो ई रिक्शा चालक ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा किए गए फायर में ई रिक्शा चालक घायल हो गया।

 

पूछताछ में पता चला कि घायल गोकश है और उसका नाम फैयाज है। घायल गोकश ने बताया कि उसने 4 जून को अपने साथियों के साथ बबलू गार्डन के पास गोकशी की थी। जिसमें उसके साथ आस मोहम्मद व अन्य लोग थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय