Friday, May 16, 2025

उत्तरकाशी : यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर हुआ बड़ा हादसा, बस पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, एक महिला की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली। जबकि एक युवक घायल हो गया है, जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया।

बुधवार की सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस, जिसमें 17 श्रद्धालु सवार थे, उस बस के ऊपर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल (30) की मौत हो गयी। जबकि, मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया। जिसे देहरादून रेफर किया गया। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

यमुनोत्री रोड के डबरकोट में लगातार पत्थरों की बारिश होना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले ही उत्तराखंड पुलिस के भी एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय