Saturday, April 26, 2025

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मेरठ और मुजफ्फरनगर के मौसम पर, 5 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मेरठ। मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश का असर पश्चिम यूपी के मौसम पर पड़ रहा हे। इससे मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बागपत के अलावा अन्य जिलों में तापमान गिर रहा है।रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। आज शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिसंबर का महीना आधा खत्म होने को है और अब ठंड भी प्रचंड रूप में दिखाई दे रही है। कोहरा और बर्फबारी के अलावा कई जगहों पर हुई बारिश दिसंबर महीने की ठंड को बढ़ा रही है। हाइवे और एक्सप्रेस वे अब घने कोहरे की चपेट में आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि एनसीआर के जिलों सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे और सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड 15 दिसंबर के बाद से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाएगा और हल्की बूंदाबांदी भी होगी।

पश्चिम यूपी से सटे उत्तराखंड में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे पहुंच गया है। जिसका असर ठंडी हवाओं के रूप में सहारनपुर से लेकर एनसीआर के जिलों तक पड़ रहा है। अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और कड़ाके की ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। पिछले एक सप्ताह में मेरठ सहित आसपास के जिलों को तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिर गया है। आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से गिरने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी और तापमान गिरने के आसार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय