Saturday, April 26, 2025

मेरठ में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

मेरठ। दौराला के रुहासा गांव के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि रुहासा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 के आस पास है। शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय