Sunday, February 23, 2025

मेरठ में आवारा पशु ने रिक्शा में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

मेरठ। आवारा पशु ने भूस से भरे रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक मजदूर की मौके पर  ही मौत हो गई। घटना लावड़ में समसपुर मार्ग पर आज गुरुवार को हुई। जब आवारा पशु की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के कवाल के रहने वाला रवि पुत्र पवन अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कई वर्षों से कस्बे के सैनी नगर में रहता था। रवि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को रवि समसपुर गांव से रिक्शे में भूस लावड़ आ रहा था। समसपुर मार्ग पर आवारा पशु ने रवि को टक्कर मार दी। जिस, कारण वह घायल हो गया।
घायल अवस्था में रवि काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। कुछ देर बाद अन्य साथी भूस लेकर वापस लौटे तो रवि को घायल हालत में पड़ा देखा। घायल हालत में रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय