Sunday, May 11, 2025

मेरठ में मुख्य सचिव और डीजीपी ने की कांवड़ यात्रा समीक्षा बैठक

मेरठ। 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार मेरठ पहुंचे हैं। दोनों आलाधिकारियों ने चार राज्यों के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी सभागार में बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

 

इससे पहले शुक्रवार को एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने औघड़नाथ मंदिर क्षेत्र, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला पुल, नानू पुल, भोले की झाल तथा जानीखुर्द सहित समस्त कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा का खाका तैयार किया।

 

कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार को हुई बैठक में ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा चुका है। पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी लगाकर कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरों के जरिए कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे नजर रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय