Tuesday, May 20, 2025

बोकारो में बिजली के तार से सटा ताजिया, करंट से चार की मौत, एक दर्जन झुलसे

रांची। बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से मुहर्रम का ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है।

पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए काफी ऊंचाई वाला ताजिया बनाया गया था। ताजिए को कंधों पर उठाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट वाले तार से सट गया और कंरट फैल गया। इस दौरान साउंड सिस्टम के लिए रखी गई बैटरी भी ब्लास्ट कर गई। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जुलूस में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

मृतकों के नाम खेतको गांव के आसिफ रजा, एनामुल, गुलाम हसन और साजिद अंसारी बताए गए हैं। झुलसे लोगों में सलाउद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मुजीबुल अंसारी, साकिब अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय