Sunday, February 23, 2025

मुंबई एयरपोर्ट पर 20 मामलों में 10 किलो सोना सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, 4 आरोपित गिरफ्तार

मुंबई। कस्टम विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किग्रा सोना और इलेक्ट्रानिक वस्तु जब्त कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की गहन छानबीन कस्टम की टीम कर रही है।

कस्टम सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश से यात्रा कर रहे यात्रियों पर लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कस्टम विभाग ने 20 मामलों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत 9.76 किलो सोना जब्त किया है।

 

जब्त किए गए सोने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत 6.75 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में कस्टम विभाग ने 88 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। अब गिरफ्तारी के बाद इन चारों आरोपितों से सोना तस्करी मामले में पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय