Tuesday, May 20, 2025

ग्रेटर नोएडा में पुलिस व गौतस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें गोली लगने के बाद पुलिस ने एक गिरफ्तार किया है और दूसरा मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपों पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना बादलपुर पुलिस व गौतस्कर बदमाशों के बीच अम्बुजा सीमेंट फेक्ट्री के पास हुयी मुठभेड में बाइक सवार एक गौ तस्कर जमील उर्फ जालिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चेकिंग प्‍वइंट लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी उसे बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इसरा किया गया। लेकिन वो लोग बाइक रोकने की बजाय उसे और तेज स्पीड से भगाने लगे। जब उनका पीछा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें तस्कर जमील गोली लगने से घायल हो गया व उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश का साथी अफजाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जमील के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, रस्सा, बोरा, तथा 2 छुरी आदि बरामद हुआ है। जमील पर गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय