Saturday, April 27, 2024

मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई की मौत, तीन मकान जमीदोंज,कई घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जिसमें कई लोगों के मौत की सूचना है। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में पांच लोगों के मौत की जानकारी दी जा रही है।

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में आज मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हो गया है। बताया जाता है कि लोहिया नगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में ये विस्फोट हुआ है। जिससे पूरा इलाका दहल गया। मकान में धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में पटाखे बन रहे थे उसके साथ आस पास के दो-तीन मकान भी जमीदोज हो गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी है। जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना भीषण था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग भी धमाके में घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आसपास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धमाके से गिरा है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ था।  पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।

पटाखे बनाने का कार्य जिस जगह चल रहा था वह सत्यकाम स्कूल के पास ही है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूरदराज तक के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के सभी मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरातफरी मची है। गंभीर रूप से झुलसे कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मलबे से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय