Sunday, April 13, 2025

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में नकली घी और चाय पत्ती की फैक्टरी पकड़ी,गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना लोनी क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में नकली घी, नमक, चाय पत्ती बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से काफी मात्रा में घी, चाय पत्ती और नमक बरामद किया है। संचालक चोरी छिपे नकली घी लाकर कंपनी के रैपर में पैकिंग करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मुकेश कुमार पतंजलि, टाटा और अन्य कंपनी के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लोनी में टाटा की नकली चाय, नमक व पतंजलि के नाम पर नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंचे। यहां खेकड़ा निवासी महबूब ब्रांडेड कंपनी के रैपर लगाकर नकली घी और चाय पत्ती बेचने का काम कर रहा था।

 

 

छापे के दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में नमक , टाटा चाय और पतंजलि घी पैक करने की एक मशीन जब्त की गई। टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए हैं। अन्य बरामद मटेरियल को सील कर दिया गया है। संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी दिल्ली समेत अन्य स्थानों से नकली घी, नमक, चायपत्ती लाता था। इस मेटेरियल को वह कंपनी के रैपर में पैक कर मार्केट में असली बनाकर बेचता था।

यह भी पढ़ें :  विजयनगर में महापौर ने चलवाया बुलडोजर, सरकारी जमीन पर मिला अवैध निर्माण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय