Saturday, May 10, 2025

मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

मुबंई। भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी शमा अख्तर ने की है। सलीम अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी शमा और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर का फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल, रेखा गुप्ता के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। ‘फूल और अंगारे’ और ‘कयामत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। इसके अलावा सलीम ने फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया।

 

संगीत सोम के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, रामगोपाल यादव पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय