Thursday, September 19, 2024

मेरठ में पुलिस लाईन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी विदाई

मेरठ। जनपद मेरठ से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों का विदवाई समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। इस विदाई के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अधि0/कर्मचारियों को फूलमाला पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉली बैग प्रदान किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसएसपी ने उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधि0/कर्मचारीगणों के परिवारीजन एवं पुलिस लाईन मदों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनको विदाई के अवसर पर सूक्ष्म जलपान कराया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों विदाई समारोह से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें आयोजन स्थल पुलिस लाईन स्थित सभागार में हरपाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स मेरठ द्वारा की गई थी। 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्मचारीगण का विवरण निम्न प्रकार है।

 

निरीक्षक (गोपनीय) 972020017 ललित कुमार पुत्र रामप्रकाश गुप्ता शर्मा तैनाती सी0ओ कार्यालय पेशी जनपद मेरठ। मुख्य आरक्षी चालक 840460721 अवनीश कुमार पुत्र मान सिंह तैनाती परिवहन शाखा जनपद मेरठ और उ0नि0 862540443 नवाब अली पुत्र स्व0 सद्दीक अहमद तैनाती पुलिस लाईन जनपद मेरठ हैं। इसके अलावा अनुचर (कुक) 962510496 माया देवी पत्नी चन्द्रपाल सिंह तैनाती थाना सरधना जनपद मेरठ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय