Tuesday, May 20, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के निवासी एवं हाईकोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का आज एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले के ग्राम सफीपुर पोस्ट खेतासराय के मूल निवासी योग्य, अनुभवी, विद्वान, विधि के ज्ञाता ,व्यवहार कुशल ,जिले , प्रदेश व देश में अपनी एक पहचान बना चुके और विभिन्न जिलों में जनपद न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित कर चुके थे। वह उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति के पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद विभिन्न उच्च पदों पर रह चुके थे।

जिले के अधिवक्ता वी आर यादव ने बताया कि उनके निधन से जौनपुर जिले की अपूरणीय क्षति हुई और जिले में एक विद्वान अनुभवी न्याय मूर्ति के निधन से शोक की लहर फैल गई। पूर्व न्यायमूर्ति का अंतिम संस्कार कल 06 मई को सुबह आदि गंगा गोमती के पावन तट सुतौली ( खुटहन) जौनपुर घाट पर पूर्ण नागरिक सम्मान के साथ किया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय