Monday, April 14, 2025

नोएडा में खेत की रखवाली कर रहे किसान के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में रहने वाले एक किसान के साथ चार लोगों ने खेत पर मारपीट कर उसें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट की घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओमवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता जयपाल सिंह 31 जनवरी की रात को अपने खेत पर आवारा पशुओं से बचाव के लिए खेत की रखवाली करने के लिए गए थे।

 

 

पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच वहां पर चंद्रपाल, नागेंद्र, सुनील तथा रिंकू लाठी-डंडे से लैस होकर आए। आरोपियों ने पीड़ित के पिता के साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

 

 

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने अपने पिता को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्हें काफी चोट आई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में प्राधिकरण का चला बुलडोजर, 21 करोड़ों की भूमि अतिक्रमणमुक्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय