Monday, May 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी केशव झाम्ब ने मैदान छोड़ा, बीजेपी प्रत्याशी विवेक गर्ग का किया समर्थन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 16 के निर्दलीय प्रत्याशी केशव झाम्ब ने चुनाव से 3 दिन पहले ही मैदान क छोड़ दिया है और उन्होंने अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक गर्ग को दे दिया है।

आपको बता दें कि टिकट ना मिलने से भारतीय जनता पार्टी से केशव झाम्ब  नाराज चल रहे थे, जिसके बाद वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर मैदान में उतर गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आग्रह पर केशव झाम्ब ने बीच में ही मैदान छोड़ दिया है।

केशव झाम्ब ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता है और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक गर्ग के साथ खड़ा होकर उन्हें पंजाबी समाज सहित अन्य समाज की वोट दिलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर विवेक गर्ग ने केशव झाम्ब को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि कुछ गलतफहमी के चलते केशव झाम्ब चुनाव मैदान में उतर गया था, लेकिन अब उसके द्वारा उन्हें अपना समर्थन दें दिया है, इसलिए वह उनके आभारी रहेंगे।

उन्होंने जनता से भी अपील की, कि ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के खाते में डाले, जिससे कि वह जीत दर्ज कराकर क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास करा सकें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय