Wednesday, December 6, 2023

हरिद्वार में किसान नेता के पुत्र ने स्वयं को मारी गोली, मौत

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन नेता के पुत्र ने देर रात्रि अपने कमरे में स्वयं को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन घायल को रुड़की के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रविवार की देर रात नारसन क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन के नेता रहे चौधरी बलजोर सिंह के पुत्र गौरव (35) निवासी नारसन कलां ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में लाइसेंसी हथियार से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने देखा तो गौरव को घायल अवस्था कमरे में पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

परिजन तत्काल गौरव को रुड़की के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस किसान नेता के घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

- Advertisement -

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय