Tuesday, April 29, 2025

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान की मौत, हरियाणा पुलिस ने बताया ‘अफवाह’

चंडीगढ़। पंजाब में शंभू और खनौरी सीमा पर बुधवार की दोपहर में हरियाणा पुलिस द्वारा आंसूगैस के गोले छोड़े जाने से एक प्रदर्शनकारी किसान की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई और कई घायल हो गए।

किसान जुगराज सिंह की खनौरी सीमा पर मौत हो गई।

हालांकि, हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को किसी भी किसान की मौत नहीं हुई। “यह सिर्फ एक अफवाह है। दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मियों और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की जानकारी है, जिनका इलाज चल रहा है।”

[irp cats=”24”]

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया पीड़ित को रबर की गोली से चोट लगी है।

प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव के बाद पंजाब के पांच जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस ने पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर कई स्तर की बैरिकेडिंग लगा दी है, जिससे तनाव की स्थिति है और किसानों को फसल की न्यूनतम कीमत और ऋण माफी सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय