Wednesday, May 21, 2025

देवबंद में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन 

देवबंद (सहारनपुर)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की ओर से धरना- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के नाम उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए जाएं, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं, केंद्र में राष्ट्रीय किसान आय आयोग और प्रदेश में राज्य किसान आय आयोग का गठन किया जाए।
धरना-प्रदर्शन में  पंडित नीरज कपिल, आसिम मलिक, मोहम्मद सलीम, रिजवान, प्यारेलाल, मांगेराम, अमित कुमार, पदम सिंह, भगत सिंह, हरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, कालू सिंह आदि शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय