Saturday, May 10, 2025

पत्ती व पराली ना जलाये किसान, इससे होता है पर्यावरण को नुकसानः डीएम

शामली। शासन आदेश के अंतर्गत किसानों  की जागरूकता हेतु जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर  एक रैली को रवाना किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त रैली के माध्यम से शहर शहर और गांव-गांव मे किसानों को संदेश दिया जाएगा की खेत में पत्ती व पराली ना जलाए। क्योंकि फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण दूषित होता है। खेत में मौजूद केंचुए मर जाते हैं। जमीन में लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता भी काम हो जाती है। साथ ही फसलों की पैदावार पर भी फर्क पड़ता है।

 

आपको बता दें कि मंगलवार को कृषि विभाग के द्वारा पत्ती व पराली ना जलाए जाने के संबंध में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से एक कृषि विभाग गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पत्ती  व पराली जलाने से पर्यावरण दूषित होता है, साथ ही किसानों की फसल की पैदावार में भी कमी आती है। लेकिन जागरूकता के अभाव के चलते अक्सर किसानों द्वार  खेत में ही फसल अवशेष जला दिए जाते हैं।  जिसके चलते यह जागरूकता रैली  निकल जा रही है। जिसके माध्यम से जनपद के गांव व कस्बो के किसानों को पत्ती व पराली ना जलाए जाने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित गण मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय