Wednesday, April 2, 2025

शामली में लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

शामली। जनपद के पुलिस अधीक्षक ऑफिस पर गांव रामगढ़ के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और धरना देकर लापता हुई युवती की बरामद की मांग की है। वही पीड़ित परिजनों ने लड़की को गायब करने का गांव के ही एक युवक जो की एयरफोर्स में गुजरात पोस्टिंट है उस पर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ नाम दर्ज तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जबकि गढ़ी पुख्ता पुलिस पर भी पीड़ितों ने आरोपी की मदद करने वालों के नाम  निकलवाने का दबाव बनाने आरोप लगाया है। जबकि उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद जल्दी गायब हुई लड़की की बरामद का आश्वशन दिया है।

 

पूरा मामला जनपद के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र का गांव रामगढ़ का है। जहां से एक युवती बीते 4 दिन पहले से सदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।जिसमें आज तक भी पुलिस उसकी बरामद नहीं कर पाई।और उल्टा पुलिस वाले हम लोगों पर तहरीर में से आरोपी लड़के मुकेश कुमार के मदद करने वालों के नाम हटाने का दबाव बन रहे हैं। पीड़ितों ने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर धरना देना शुरू किया।

 

वहीं पीड़ितों का कहना है कि गांव का ही लड़का सुभाष पुत्र भगवान सिंह है जो लड़की को घर से लेकर गया है आरोपी मुकेश पुत्र भगवान सिंह एयरफोर्स में नौकरी करता है और गुजरात पोस्टिंग है जिसको लेकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने से भी डर रही है हम लोगों ने पता करके बताया कि उनकी लोकेशन पुलिस को दी।लेकिन पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते अब हम लोग गढ़ी पुख्ता पुलिस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

 

उसी के चलते अपनी बेटी की बरामद की को लेकर आज हमने एसएसपी ऑफिस पर धरना देना शुरू कर दिया है। वही इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने इस  मामले में जल्दी युवती के बरामद करने की बात कही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय