Monday, April 28, 2025

बुलंदशहर में सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, मिनी ट्रक ने मारी टक्कर

बुलंदशहर – उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीराबाद औरंगाबाद रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मृत्यु हाे गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि खानपुर क्षेत्र के गांव गुरावली निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटे अभियांस के साथ बाइक पर सवार होकर जहांगीराबाद औरंगाबाद रोड पर जा रहे थे कि रास्ते में पीछे से एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई।


इस हादसे में चंद्रपाल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय