Monday, April 21, 2025

ग्रेटर नोएडा में दहेजलोभी ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम थोरा बंकापुर में ब्याही एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते उसकी बहन ने आत्महत्या की है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बृजेश पुत्र किरण पाल सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन प्रीति की शादी 14 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से बंकापुर गांव में रहने वाले विकास के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है की शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी जमीन बेचकर करीब 6.5 लाख रुपए का सामान अपनी बहन को दोबारा से दहेज के रूप में दिया। इसके बावजूद भी उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते रहे। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी बहन को कई बार इन लोगों ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया, लेकिन वे लोग बीच बचाव करके उसे ससुराल में भेज देते थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार कुछ समय पर उनकी मां का देहांत हो गया था। क्रिया में भाग लेने के लिए उसकी बहन भी आई थी।

 

उसने कहा था कि भैया अगर तुमने मुझे ससुराल वापस भेजा तो मेरे ससुराल वाले मेरी हत्या कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि 15 अक्टूबर को उसकी बहन ने फोन करके बताया कि उसके ससुराल के लोग उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 16 अक्टूबर को वह अपनी बहन को लेने के लिए जाने वाला था।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस ने अपने शासन में बाबासाहेब का नाम तक लेने से गुरेज किया- धर्मेंद्र प्रधान

 

इसी बीच उसकी बहन ने अपनी ससुराल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन की सास सुमन, ससुर शिव शंकर, विकास, आकाश, योगिता आदि ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। मारपीट की जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय