Saturday, March 29, 2025

नोएडा : नशीले पदार्थो की बड़ी खेप पकड़ी गई, 360 किलो गांजे संग बीएचयू का छात्र गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा की थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 360 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। गांजा लग्जरी कार एमजी हैक्टेर से ओड़िशा से दिल्ली लाया जा रहा था। इन दोनों को एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में एक बीएचयू का थर्ड ईयर का छात्र है। कार के कवर के नीचे 180 पैकेट गांजा मिला। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इनकी पहचान मंजय कुमार यादव और विनय कुमार दुबे हुई है। विनय कुमार दुबे बीएचयू में पढ़ रहा था। इनके दो साथी स्विफट कार से थे। वे काफी पीछे चल रहे थे, जिनकी पहचान सुदामा और पवन मिश्रा हुई है। ये दोनों अभी फरार हैं। इनको जल्द पकड़ा जाएगा।

डीसीपी ने बताया कि ये लोग उड़ीसा से वाया जबलपुर होते हुए दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में किसी पार्टी को इनको गांजा सप्लाई करना था। इनका काम सिर्फ गांजा एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना और ले जाना था। पूछताछ में विनय ने बताया कि ये लोग हाल ही में इस काम से जुड़े थे। इसमें अच्छा खासा पैसा इनको दिया जाता था। उन्होंने बताया कि उड़ीसा से ही गांजा लाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही अलग अलग राज्यों की पुलिस को इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि इस पूरे रेकेट को खोला जा सके। पूछताछ में बताया कि एमजी हैक्टेर लग्जरी कार में आती है। आम तौर पर लग्जरी कार को कोई रोकता नहीं है। इसलिए उड़ीसा से यहां तक लाने में कोई समस्या नहीं हुई। एक्सप्रेस वे पर चेकिंग आदि होती है। इसलिए सर्विस रोड के जरिए ये गांजा लेकर जा रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी की काले रंग की एक एमजी हैक्टेर नंबर बीआर 01 पीएम 7436 और दूसरी सफेद स्विफट कार बिना नंबर प्लेट की एक्सप्रेस की सर्विस लेन से होकर जाएंगी। छपरौली कट के पास पुलिस ने दोनों गाड़ियों को देख लिया।

रोकने का प्रयास किया तो ये लोग गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एमजी हैक्टेर में मौजूद दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे बदमाश मौके से कार सहित फरार हो गए, जिनको टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय