Tuesday, April 1, 2025

मकान के अंदर महिला लिपिक की हत्या, पति से तलाक के बाद अकेली रह रही थी महिला

मेरठ। मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के एल ब्लॉक स्थित मकान में भूगर्भ विभाग में महिला लिपिक की हत्या कर दी गई। महिला लिपिक का शव घर में पड़ा मिला है। महिला लिपिक पति से तलाक के बाद कई सालों से वह मकान में अकेले रह रहीं थीं।

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के एल ब्लॉक स्थित मकान में अकेली रह रहीं भूगर्भ विभाग की लिपिक गीता का शव कमरे में पड़ा मिला। दिन में गेट न खुलने पर नौकरानी ने आसपास के लोगों को बुलाकर गेट तोड़कर अंदर पहुंची। शव अलमारी के पास पड़ा हुआ था। महिला लिपिक के सिर पर चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगानगर थाना क्षेत्र के एल-237 में गीता अकेली रहती थीं। वह भूगर्भ विभाग में लिपिक पद पर थीं। इस समय वो ग्रेटर नोएडा में तैनात थीं। तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था जिसके बाद पति बृजपाल सिंह इकलौती बेटी के साथ शहर की अजंता कॉलोनी में रहते हैं।

नौकरानी बबली के मुताबिक वह बुधवार शाम आई। परंतु आवाज देने पर गेट नहीं खुला जिसके बाद वह लौट गई। आज गुरुवार को फिर से काम करने के लिए आई। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने पड़ोस के लोगों को जानकारी दी।

लोगों ने मकान के पीछे वाले गेट की जाली तोड़ी, उसके बाद अंदर की तरफ से लॉक गेट को खोला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह अंदर गए तो देखा कमरे में अलमारी के सामने उनका शव पड़ा हुआ था। पास में चेयर भी रखी थी। उनके सिर पर चोट का निशान था वहीं पास में कुछ खून पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति बृजपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।

महिला लिपिक जिस मकान में रहती थी उसके बाहर विवादित संपत्ति लिखा हुआ है। वहीं, पीछे वाले गेट पर भी दो कैमरे लगे हुए हैं। बृजपाल सिंह से पूछताछ की गई तो बताया कि करीब छह सालों से विवाद के बाद वह बेटी के साथ अलग रह रहे हैं। दोनों का 2020 में तलाक भी हो गया था।

इसी विवाद के चलते मकान पर विवादित संपत्ति लिखवाया गया था। पड़ोसियों की माने तो करीब एक साल से विवाद के चलते विद्युत मीटर बिजली विभाग ने हटा दिया था। जिसके बाद से वह जनरेटर का प्रयोग कर रहीं थी।

गंगानगर थाने के एसएसआई प्रीतम सिंह के मुताबिक शव कमरे के अंदर मिला है, मकान भी अंदर से बंद था। सिर पर चोट के निशान है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय