Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में अब हर शुक्रवार “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़”

गाजियाबाद।  नमो भारत के यात्रियों के यात्रा अनुभव को और बेहतर व आनंदमय बनाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर 26 जुलाई 2024 से हर शुक्रवार “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़” एक साप्ताहिक म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में हर शुक्रवार की शाम 6 से 7 बजे तक विभिन्न म्यूज़िकल श्रेणियों के स्थानीय आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

 

“नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़” इवेंट का आयोजन गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार न: 4 के कॉनकोर्स लेवल पर अनपेड एरिया में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आगाज़ इसी सप्ताह से होने जा रहा है, जिसमें म्यूजिक आर्टिस्ट्स, बैड्स आदि को उनका टेलेंट दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर म्यूजिक की बानगी का यह सिलसिला हर शुक्रवार की शाम संगीत के दीवानों और संगीत के हुनरमनदों के नाम रहेगा।

[irp cats=”24”]

 

 

इस कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली कलाकार / म्यूजिक बैंड अपने संगीत के हुनर से यात्रियों का मनोरंजन करेंगे। एनसीआरटीसी की इस पहल का उद्देश्य उभरते हुए बैंड / कलाकारों को समुदाय के समक्ष उनके संगीत कौशल को प्रस्तुत करने का मौका देने के साथ साथ नमो भारत के यात्रियों के लिए लाइव, आकर्षक और मनोरंजक माहौल पैदा करना है।

 

 

नमो भारत अपने यात्रियों को तनाव मुक्त, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़” की शुरुआत की जा रही है, ताकि नमो भारत के यात्री यहां पेश की जाने वाली रंगारंग संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लें और अपनी यात्रा को यादगार बना सकें।

 

 

“नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़” में भाग लेने के लिए इच्छुक संगीत के हुनरमंद सोलो आर्टिस्ट, स्कूलों व कॉलेजों के म्यूजिक बैंड / म्यूजिक समूह एनसीआरटीसी के निम्नलिखित चैनलों और ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय