Sunday, September 8, 2024

गाज़ियाबाद में किताब देने के बहाने बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पिता पर लगाया रेप का आरोप

गाज़ियाबाद। किताब देने के बहाने मोदीनगर बुलाकर बीए की छात्रा के साथ सहपाठी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला एक साल पुराना बताया जा रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

खोड़ा कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा के एक कॉलेज से बीए कर रही थी। कॉलेज में उसकी मुलाकात साथ पढ़ने वाले छात्र से हुई। आरोप है कि एक साल पहले सहपाठी ने छात्रा को किताब देने की बात कहकर मोदीनगर बुलाया था। इसके बाद सहपाठी उसे एक ओयो होटल में ले गया। इस दाैरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि छात्रा की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पिता पर लगाया किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप

मोदीनगर में एक किशोरी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पिता किशोरी को यातनाएं देता था। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है। एक गांव निवासी महिला का अपने पति से तलाक हो गया है, महिला के बच्चे उसके पति के पास ही रहते है। महिला का आरोप है कि मेरी 15 साल की बेटी ने किसी से सूचना भिजवाई कि काफी समय से पापा मेरे साथ गलत काम कर रहे है। विरोध करने पर पिटाई करते है और कई कई दिन तक भूखा रखते है। 14 जुलाई को महिला अपनी बेटी के पास पहुंची और सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खानापूर्ति करके चली गई। मोदीनगर थाने पहुंचकर महिला ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय