Wednesday, May 14, 2025

समस्तीपुर में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के कंट्रोल रूम मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि महिला पुलिसकर्मी 28 वर्षीय अर्चना कुमारी ने बुधवार की देर रात नगर थाना के कंट्रोल रूम में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी घटना स्थल से बरामद किया है। इस सुसाइड नोट मे मृत महिला सिपाही अर्चना ने अपने पति सिपाही सुमन कुमार के निलंबन पर सवाल उठाते हुए पुलिस पदाधिकारियों पर पति-पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि सिपाही अर्चना के पति सुमन कुमार समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर है। पिछले दो महीना पूर्व उसे कार्य मे लापरवाही के आरोप मे पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय