Tuesday, June 25, 2024

आइसक्रीम में आई उंगली?: गाजियाबाद की कंपनी में बनाए जाने का दावा; मैनेजर ने किया खंडन

गाजियाबाद। मुंबई के मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। आइसक्री में इंसान की उंगली थी। उन्होंने एक फोटो ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई। यहां एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा निकला। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

 

डॉक्टर आइसक्रीम के रैपर के साथ मलाड पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचा। दावा किया जा रहा कि रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 11 मई, 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई, 2025 लिखी थी। प्रोडक्ट गाजियाबाद में लक्ष्मी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। हालांकि, ट्रॉनिका सिटी स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम फैक्टरी के मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि यह आइसक्रीम उनकी फैक्टरी में नहीं बनी है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली कहां से आई?

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है।

 

बता दें, डॉक्टर ने दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था। वह फिलहाल स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

 

डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने मलाड पुलिस में घटना की जानकारी दी। मैंने आइसक्रीम ब्रांड के खिलाफ मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आइसक्रीम को जांच के लिए और टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह भी तलाश रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम में यह टुकड़ा आया कहां से?

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय