Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में लापता भाई-बहन का पांच दिन भी सुराग नहीं, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद। लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के खुशी वाटिका कॉलोनी से लापता भाई बहन का पांच दिन बाद भी नहीं सुराग लगा है। कहीं नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। दोनों भाई बहन खेलने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

खुशी वाटिका कॉलोनी में सुशील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी, बच्चे आरती (9), बाॅबी (7) समेत अन्य सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनके दोनों बच्चे आरती और बाॅबी घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद वह घर नहीं पहुंचे। तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। वह दोनों बच्चों को अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के घर तलाशते रहे लेकिन दोनों बच्चे कहीं नहीं मिले।

 

पांच दिनों तक तलाशने के बाद भी बच्चे नहीं मिले, तो सुशील कुमार ने पुलिस को सहारा लिया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बच्चों की तलाश की गुहार लगाई है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय