Monday, May 12, 2025

नोएडा में एक्सपोर्ट गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, एक झुलसा

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-8 में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्ट्री में आज दोपहर को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में एक व्यक्ति फंस गया था, जो काफी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार  चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-8 के बी-ब्लॉक में स्थित एक गारमेंट एक्सप्रो की फैक्ट्री में आज दोपहर को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि आग में अर्जुन मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा फंस गया था। जिसे पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय