Friday, May 16, 2025

नोएडा के नवादा गांव में पीजी के बाहर लगे एडवरटाइजिंग होर्डिंग में लगी आग, लोग सुरक्षित

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव में स्थित रेनबो रेजिडेंसी गर्ल्स पीजी, सोनू पीजी के बाहर लगे एडवरटाइजिंग होर्डिंग में आज सुबह को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 5 दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 

 

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चैबे ने बताया कि नवादा गांव में स्थित रेनबो रेजिडेंसी गर्ल्स पीजी, सोनू पीजी के बाहर लगे एडवरटाइजिंग होर्डिंग में लगे बिजली की मीटर में आज सुबह को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग के चलते तेजी से धुआं फैला तथा वहां रहने लोगों में हड़कंप मच गया। लोगबाग पीजी से बाहर भागे।

 

 

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय