Thursday, April 3, 2025

अयोध्या में रामसेवकपुरम में लगी आग, यहीं रखीं है प्रभु राम की अन्य दोनो मूर्तियां

अयोध्या। गुरुवार दोपहर रामसेवकपुरम में भीषण आग लग गई। आग लगने से भगदड़ मच गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा कॉटेज पूरी तरह जल गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन कॉटेज होने के चलते आग तेज हो गई। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका।

 

रामसेवकपुरम में ही भगवान राम की 3 मूर्तियां बनाई गई थी। इनमें से एक की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। जबकि दो मूर्तियां अभी यहीं रखी हैं। दोनों मूर्तियां सुरक्षित हैं। राम मंदिर से रामसेवकपुरम की दूरी करीब 2 किमी है। यहां इस वक्त बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। करीब 60-70 लोग कॉटेज में रहते हैं।दमकल अफसरों के मुताबिक, आग करीब 2.30 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। आग से रामसेवकपुरम में लाखों का नुकसान हुआ है।

 

 

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया- आग कैसे लगी अभी ये पता नहीं चल सका है। धुआं उठते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। लेकिन फायर प्रशासन ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भेज दी। बड़े वाहन के न पहुंचने पर विहिप और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। बाद में बड़ी गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय