Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, विरोध पर फायरिंग की

गाजियाबाद। कुछ असरदार व्यक्तियों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे के कारण रास्ता बंद होने से कुछ परिवार बेहद परेशान हैं। आरोपियों ने विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग कर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। खौफजदा पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से शिकायत की है।

 

मुजफ्फरनगर में हैलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे साइबर ठग, कई परिवार बने शिकार

[irp cats=”24”]

 

मुरादनगर के कन्नौजा गांव में यह मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में महिला शाहिन ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर कुछ असरदार व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कन्नौजा गांव में यह भूमि ईदगाह के पास है। अवैध कब्जे की वजह से 2 परिवारों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

 

जाट कॉलोनी में निर्वाल हॉस्पिटल के खिलाफ लोगों में भड़का गुस्सा, नेताओं और अफसरों से जताई नाराजगी

रास्ता बंद होने से यह परिवार मुश्किल में आ गए हैं। महिला का कहना है कि विरोध किए जाने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों के कारण दोनों परिवार खौफ में हैं। उप्र के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी गाजियाबाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और एसडीएम को भी शिकायती पत्र भेजे गए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कुछ नागरिकों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय