Wednesday, April 23, 2025

सहारनपुर : दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने बीती रात सीड़की-लाखनौर मार्ग पर एक मुठभेड़ में दो बदमाशों शादाब उर्फ सोनू पुत्र इकबाल निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और उसके साथी आमिर पुत्र जाकिर कस्बा एवं थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में  गोली लगी।

 

मुजफ्फरनगर में हैलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे साइबर ठग, कई परिवार बने शिकार

[irp cats=”24”]

 

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों बदमाशों ने 9 नवंबर को हुसनैन और शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में शादाब ने पुलिस को बताया कि उसके भाई मारूफ की हुसनैन और शोएब ने 22 सितंबर 2023 को गांव के ही तालाब में डुबोकर  हत्या कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 नवंबर को दोनों की गोली मारकर हत्या करके अपने भाई की हत्या का बदला ले लिया था।

 

जाट कॉलोनी में निर्वाल हॉस्पिटल के खिलाफ लोगों में भड़का गुस्सा, नेताओं और अफसरों से जताई नाराजगी

 

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने शादाब की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। शादाब और आमिर दोनों मौसेरे भाई हैं। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 32 बोर 2 मैगजीन, एक तमंचा, एक खोखा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर व कार बरामद की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय