गाजियाबाद। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती के पावन अवसर पर इंग्राहम इंटर कॉलेज, राजनगर में सोमवार को एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सामाजिक चेतना को भी मंच प्रदान करने वाला सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।
https://royalbulletin.in/a-young-mans-video-with-ak-47-in-muzaffarnagar-created-a-stir-on-viral-social-media/339808
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, उप प्राचार्य नवल मैसी एवं प्रतिभा गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
https://royalbulletin.in/sp-crime-in-muzaffarnagar-remembered-his-tenure-in-the-district/339946
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में संपर्क अधिकारी अनिल बी. सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में भाजपा इंद्रापुरम मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पवन कुमार यादव और बबीता सिंह ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों से संबोधित किया और उनके उत्साह को सराहा।
https://royalbulletin.in/sp-crime-in-muzaffarnagar-remembered-his-tenure-in-the-district/339946
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका अलका मसीह ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके त्याग, साहस और नेतृत्व की मिसाल से प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अहिल्याबाई ने नारी सशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत करते हुए एक कुशल प्रशासक के रूप में देश का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
🔸 रंगोली प्रतियोगिता
•प्रथम पुरस्कार – ऑरेंज ग्रुप
•द्वितीय पुरस्कार – व्हाइट ग्रुप
•तृतीय पुरस्कार – रेड ग्रुप
🔸 निबंध प्रतियोगिता
•प्रथम पुरस्कार – मुस्कान (कक्षा बारह-बी)
•द्वितीय पुरस्कार – अनुष्का (कक्षा दस-ए)
•तृतीय पुरस्कार – कंचन शर्मा (कक्षा बारह-बी)
🔸 भाषण प्रतियोगिता
•प्रथम पुरस्कार – वर्षा (कक्षा बारह-सी)
•द्वितीय पुरस्कार – गोल्डी (कक्षा ग्यारह-ए)
•तृतीय पुरस्कार – कुसुम (कक्षा नौ-ए)
🔸 महिला सशक्तिकरण दौड़ (जूनियर वर्ग)
•प्रथम पुरस्कार – राखी
•द्वितीय पुरस्कार – ज्योति
•तृतीय पुरस्कार – मन्नू
🔸 महिला सशक्तिकरण दौड़ (सीनियर वर्ग)
•प्रथम पुरस्कार – ममता सिंह
•द्वितीय पुरस्कार – अनुषिका
•तृतीय पुरस्कार – कुसुम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनके त्याग, सेवा और शासन कौशल से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ सामाजिक चेतना भी विकसित होती है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव मैसी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास नहीं बल्कि छात्रों में नैतिकता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों की भावना जागृत करना भी है। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को इतिहास से जुड़ने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।”
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुचारु रूप से संपन्न हुआ और समापन के अवसर पर विजेताओं को भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।