गाजियाबाद -क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अफीम तस्कर शंभू कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपए बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी साहिबाबाद थाना क्षेत्र से की गई।
मुजफ्फरनगर में एके 47 के साथ युवक की वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
एडीसीपी क्राइम ब्रांच पीयूष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शंभू कुमार झारखंड का रहने वाला है। वह बीते छह महीनों से अफीम की तस्करी कर रहा था। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने यह रास्ता अपनाया। शंभू की मुलाकात झारखंड निवासी उपेंद्र से हुई, जिसने उसे तस्करी के नेटवर्क से जोड़ा। इसके बाद वह गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अफीम की डिमांड पर सप्लाई करने लगा।
मुज़फ्फरनगर में एसपी अपराध को दी गई विदाई, ज़िले में उनके कार्यकाल को किया गया याद
पुलिस को जब इस रैकेट की भनक लगी, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए साहिबाबाद थाना क्षेत्र से शंभू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद अफीम की मात्रा 2 किलोग्राम है।
एडीसीपी पीयूष सिंह ने यह भी बताया कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड ग्रीस नामक व्यक्ति है, जो दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है। वहीं उपेंद्र अभी फरार है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।