Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में भारी बारिश से मकान की छत गिरने से पांच घायल

सहारनपुर (नागल)। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कपासा में एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के दो मासूम व दो महिलाओं सहित पांच घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुबह करीब पांच बजे जसबीर का परिवार घर में सो रहा था अचानक उसके मकान की दीवार खिसकने से एक कमरे की छत नीचे आ गिरी जिससे कमरे में सो रहे जसबीर, पत्नी रीना व करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक, भाई अजब सिंह की पत्नी बेबी तथा 2 वर्षीया भतीजी कीर्ति घायल हो गए। शोर-शराबा सुन पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला तथा सीएचसी भिजवाया।
बताया जाता है कि परिवार ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर गुजर बसर करता है तथा एक ही मकान है। छत गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। सूचना मिलते ही भीम आर्मी नेता बुल्ला शाह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय