Tuesday, April 8, 2025

दिल्ली के द्वारका में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच घायल,मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। घायलों की पहचान द्वारका के पालम विहार निवासी राधे श्याम, राम भरोसे, चंद्र, सत्य नारायण और अनिल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पहुंचने पर पता चला कि एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “घर क्षतिग्रस्त हो गया और घरेलू सामान भी जल गया। उनमें से तीन गंभीर रूप से झुलस गए और उनका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।” घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

अधिकारी ने बताया कि द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 337 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय