Monday, April 28, 2025

पटना में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे,सभी की हालत गंभीर

पटना। राजधानी पटना के दशरथा मोहल्ले में बीती देर रात खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले लाया।

पुलिस ने बताया कि घटना बेऊर थाना इलाके के दशरथा मोहल्ले की है जहां 21 मार्च की रात्रि 10 से 11 बजे के दौरान सरयू सिंह के घर में रहनेवाले किरायेदार के कमरे में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग झुलस गए। सभी घायलों को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने बताया कि पारस में भर्ती बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अगम कुआं स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय