Thursday, May 1, 2025

लोक गायिका नेहा स‍िंह राठौर की कार को भारत सरकार लिखी गाड़ी ने मारी टक्कर,पति को आई चोट

नोएडा। गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नेहा बुधवार रात पति हिमांशु के साथ नोएडा से दिल्ली जा रही थी। इस बीच लोधी कालोनी के पास उनकी कार में भारत सरकार लिखे एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में नेहा के पति हिमांशु को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना को नेहा से एक्स हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह बुधवार रात नोएडा से दिल्ली लौट रही थी। इस बीच लोधी कॉलोनी के पास उनकी कैब का एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार नेक्सन कार अचानक हमारी कैब के सामने आ गई। नेक्सॉन कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। मैं सुरक्षित हूं। हिमांशु के घुटने में हल्की चोट आई है।

 

[irp cats=”24”]

नेहा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू देने गई थीं। वहां से लौटते वक्त एक कार ने उनकी कैब को टक्कर मार दी। नेहा के पति हिमांशु को यह दावा करते हुए भी देखा जा सकता है कि ड्राइवर नशे में था और उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसके आसपास क्या हो रहा है। आप भारत सरकार लिखके गाड़ी चला रहे हैं, और दारू पी रखे हैं? मैं मर गई होती, मुझे चोट लगी होती, तो इसकी जिम्मेदारी लेते आप?” वीडियो में नेहा को ड्राइवर से पूछते हुए देखा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय