Thursday, May 1, 2025

बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,मोबाइल बंद कर भाग गया था दिल्ली,25 हजार था ईनाम

बदायूं। बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बेरहमी से मासूमों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। वहीं 25 हजार का आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले किया जावेद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। बदायूं के एसएसपी जाविद ने जाविद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पुलिस उसे लेकर बदायूं आ रही है। अब उसे यहां कोर्ट में पेश किया जाएगा।

[irp cats=”24”]

 

वहीं इस पूरे मामले पर मृतक बच्चे आयुष आहान की मां ने कहा कि ‘साजिद मेरे घर आया और मुझसे 5000 रुपये मांगे। जब मैंने उसे पैसे दे दिए, तो वह ऊपर चला गया जहां मेरे बेटे खेल रहे थे फिर, उसने मेरे बेटों को बेरहमी से मार डाला, मुझे न्याय चाहिए जावेद से पूछताछ हमारे सामने होनी चाहिए।

 

आपको बता दें कि बरेली पुलिस हत्याकांड के कुछ घंटे बाद ही जावेद के भाई साजिद का एनकाउंटर कर दिया था. साजिद के सीने में तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस का दावा था कि उसे गिरफ्तार करने के लिए जब उसका पीछा किया गया तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। तब पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साजिद अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे मांगने को पीड़ितों के घर गया था, जबकि जावेद कथित तौर पर बाहर उसका इंतजार कर रहा था। मासूम लड़कों को मारने के बाद जब साजिद बाहर आया तो जावेद उसके साथ बाइक लेकर भाग गया। जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय