Thursday, April 24, 2025

विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.6 अरब डॉलर पर

मुंबई। स्वर्ण में बढोतरी होने से 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर लगातार पांचवें सप्ताह चढ़ता हुआ 642.6 अरब डॉलर हो गया।

 

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़कर लगातार चौथे सप्ताह चढ़ता हुआ 642.5 अरब डाॅलर पर रहा था।

[irp cats=”24”]

 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 568.3 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34.7 करोड़ डॉलर घटकर 51.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.7 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय