Sunday, May 18, 2025

लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है-सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। दिल्ली में आज रामलीला मैदान में आई.एन.डी.आई.ए ब्लॉक की रैली पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक मुख्यमंत्री को जेल हो।

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

वहीं रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन की इस महारैली के लिए दिल्ली पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की इजाजत दी है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की, साथ ही पुलिस ने कहा कि शहर में वाहनों की आवाजाही छह घंटे के लिए नियंत्रित की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और यातायात प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

 

 

कई जगहों पर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जा सकता है। वहीं मध्य जिले के डीसीपी एम हर्ष वर्धन ने कहा कि रामलीला मैदान में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि आम लोगों को रैली के कारण किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही रामलीला मैदान के पास यातायात और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय