Wednesday, April 2, 2025

मुजफ्फरनगर में लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का गठन, राजेश जैन अध्यक्ष, जगमोहन महासचिव बनें

मुजफ्फरनगर- लघु उद्योग भारती लक्ष्मी नगर की हिन्दू नववर्ष में प्रथम मीटिंग गर्ग डुप्लेक्स जानसठ रोड पर आयोजित की गयी जिसमें पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और गत वर्ष किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गयी। लघु उद्योग भारती लक्ष्मी नगर के द्वारा पिछले गत वर्ष में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने का रहा एवं सभी सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराया गया और आगामी नव वर्ष में 20 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

नयी कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स, जिला महासचिव जगमोहन गोयल राधा गोविंद ऑटोमोबाईल्स, कोषाध्यक्ष राहुल बंसल विनायक इन्टरप्राइजेज, योगेन्द्र अग्रवाल जेबी स्टील उपाध्यक्ष, राजेश जैन अरेस्टो पेपर उपाध्यक्ष, आशुतोष कुच्छल बाबा स्टील उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन कुमकुम इन्टरप्राजेज सहसचिव, वैभव जैन राधा मैटलाईट सहसचिव, देवराज के.डी. ट्रेडिंग कंपनी सहसचिव, मनीष जैन-जैन कार्बन सहसचिव, विप्लव जैन नयन इस्पात मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल बजरंग ऐलम, नरेन्द्र गोयल दुर्गा इस्पात, अंशुल अग्रवाल गैलेक्सी पेपर, मोनू मिततल किसान एग्रो, सुनील अग्रवाल के के डुप्लेक्स, पियुष मूलचन्द रिर्सोट के रूप में कार्यकारिणी पदाधिकारीगण नव नियुक्त किये गये।

आगामी बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारीगणों को शपथ दिलाकर उनको दायित्व सौंप दिये जायेंगे। आज बैठक में राजेश जैन, जगमोहन गोयल, विल्लव जैन, संजय अग्रवाल, देवराज, मनीष जैन, योगेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, आशुतोष कुच्छल, सुनील अग्रवाल हर्षवर्धन, राजीव जैन सम्यक जैन आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय