Sunday, May 18, 2025

भाजपा के पूर्व विधायक का दावा, 10 निकाय में से 6 पर जीत पक्की, बाकी पर बढ़ेगा मत प्रतिशत

शामली। नगर निकाय के प्रथम चरण के लिए जनपद शामली में आज मतदान जारी है शामली की सदर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक तेजेंद्र निरवाल ने होशियार सिंह ब्रिगेडियर इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद विधायक जी ने दावा किया है कि जनपद शामली की 10 नगर निकाय सीटों में से 6 पर भाजपा अपनी जीत दर्ज कर रही है बाकी चार पर भी भाजपा का मत प्रतिशत इस बार बढ़ेगा।

क्योंकि उन 4 सीटों पर चुनावी समीकरण कुछ और है। और अगर बात की जाए शामली के विकास की तो शामली के विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशी की जीत होना जरूरी है क्योंकि अगर भाजपा का प्रत्याशी विजई होकर आएगा तो विकास कार्यों में गति आएगी क्योंकि अगर विपक्ष के लोग चुनाव जीते हैं तो वह सरकार के साथ तालमेल बनाकर नहीं चल पाते जिससे विकास की गति में कमी आती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय