[uam_ad id="1031"]
Sunday, March 26, 2023
[uam_ad id="1031"]

बीजेपी के पूर्व विधायक ने अदिति सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पैसा नहीं वापस कर रहीं हैं, मंत्री भांजे पर भी आरोप

[uam_ad id="1028"]

रायबरेली। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को विधायक अदिति सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनका उधार लिया पैसा वापस नहीं कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हारकर यह बातें उन्हें पत्रकारों के समक्ष रखनी पड़ रही है।

- Advertisement -[uam_ad id="1027"]

उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र बहादुर सिंह सरेनी से विधायक रह चुके हैं और रायबरेली में उनकी ख्याति एक प्रसिद्ध दानदाता के रूप में भी है। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को भी मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का दान दिया था।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विधायक अदिति सिंह ने अपनी बहन देवांशी सिंह की शादी के लिए 50 लाख रुपये लिए थे और कहा था कि वह ब्याज सहित यह रकम जल्द ही वापस कर देंगी। बावजूद इसके उन्होंने कई बार मांगने पर भी पैसे वापस नहीं किए। कई महीने बीत जाने के बाद और अनेक बार मांगने के बाद अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह के खाते से 18 जनवरी 2023 को 10 लाख रुपये दिए गए, जिसका स्क्रीन शॉट भी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को दिया।

- Advertisement -[uam_ad id="1126"]

पूर्व विधायक ने कहा कि थक हारकर उन्हें ये बातें मीडिया के सामने रखनी पड़ रही है। कानूनी सहायता लेने के बाबत उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस विषय में उन्हें उम्मीद है कि उनका पैसा विधायक से जल्द वापस हो जाएगा।

राज्यमंत्री के भांजे पर गंभीर आरोप
पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने इसके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भांजे पर भी अपनी बेटी को मारने पीटने के गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि मंत्री का भांजा मेरी बेटी की हत्या करवाने की साजिश रच रहा है और धमकी देता है कि तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री है। मंत्री का धौंस दिखाकर वह उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहा है।

[uam_ad id="1029"]

Related Articles

- Advertisement -[uam_ad id="1017"]

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -[uam_ad id="1025"]

ताज़ा समाचार

- Advertisement -[uam_ad id="1026"]

सर्वाधिक लोकप्रिय