Sunday, April 27, 2025

BJP पूर्व प्रवक्ता Neha Shalini ने लगाए पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप

 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए पार्टी नेतृत्व और संगठन पर तीखे सवाल खड़े किए।

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल फंसे, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

[irp cats=”24”]

नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याएं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात को बार-बार अनसुना किया गया।

 

 

अखिलेश ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई गंगा जी में डुबकी

उनका कहना है, “जब किसी महिला को उसकी तकलीफों के लिए पार्टी में सुनवाई नहीं मिलती और उसके प्रयासों की अनदेखी की जाती है, तो वहां काम करना असंभव हो जाता है।”

मुख्यमंत्री Yogi की फोटो से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेहा ने पार्टी पर महिलाओं के सम्मान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा में महिलाओं को सिर्फ अपमानित किया जाता है। यह पार्टी केवल चुनावी वक्त में झूठे वादे करती है और फिर वही पुरानी हरकतें दोहराती है। महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिलता, जिसकी वे हकदार हैं।”

 

नेहा ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कौरवों को अपने सामर्थ्य पर अभिमान था, लेकिन द्रौपदी का अपमान उनके पतन का कारण बना। भाजपा के भीष्म पितामह (नेता) भी अगर इस अन्याय पर चुप रहते हैं, तो पार्टी का अंत सुनिश्चित है।”

 

नेहा ने दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों से आग्रह किया कि वे ऐसी पार्टी को वोट न दें, जो उनके सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती।जो पार्टी चुनावी मौसम में आपको सम्मान दिखाए, लेकिन असल में आपकी अनदेखी करे, उससे दूर रहें। ये बरसाती कीड़े हैं, जो झूठे वादे करके गायब हो जाते हैं।”

 

नेहा शालिनी दुआ के इन आरोपों और इस्तीफे ने दिल्ली भाजपा में हलचल मचा दी है। उनके इस कदम को महिलाओं के प्रति पार्टी की नीति पर सवाल उठाने के रूप में देखा जा रहा है।

 

नेहा के आरोपों पर अभी तक भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

नेहा शालिनी दुआ का यह बयान महिलाओं के राजनीतिक सम्मान और संगठन में उनकी स्थिति पर बहस को नया आयाम दे सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय