Wednesday, June 26, 2024

भोपाल के जैन परिवार की बेटी बनेगी पूर्व सीएम शिवराज की बहू, छोटे बेटे की हुई सगाई

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बहू आने वाली है। मंगलवार को उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें गुरुवार को सामने आई है। भोपाल के जैन परिवार की बेटी पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के घर की बहू बनने जा रही है। सगाई से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी से हुई है। इस सगाई को शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने अब तक गोपनीय ही रखा है। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी सामने आई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान इस समय विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार में व्यस्तता के बीच भी उन्होंने वक्त निकाला और छोटे बेटे की सगाई करा दी। बताया जा रहा है कि कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन के परिवार में हुई है। डॉ. इंदरमल जैन का निवास भोपाल के 74 बंगले के पास निषाद कॉलोनी में है। उनके बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी से ही कुणाल की सगाई हुई है। शिवराज के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कुणाल ने अमेरिका में पढ़ाई की है और इसी दौरान उनका परिचय डॉ. संदीप जैन की बेटी से हुआ था। लड़की का नाम रिद्धी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल से दोस्त हैं। दोनों के परिवारों ने इसी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है। डॉ. संदीप जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि रोका का कार्यक्रम हुआ है। सगाई का औपचारिक कार्यक्रम नहीं था।

शिवराज के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय को उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। हालिया लोकसभा चुनावों में भी शिवराज के चुनाव प्रचार का अभियान कार्तिकेय ने संभाल रखा था। 2013 से ही वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय दिखाई देते हैं। उनकी शादी अभी नहीं हुई है। उनसे पहले छोटे बेटे कुणाल की सगाई हुई है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। कुणाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनका फोकस सुंदर फूड्स एंड डेयरी पर ही रहता है, जहां से दूध के साथ-साथ घी, पनीर, लस्सी, दही एवं पानी भी भोपाल एवं आसपास के जिलों में सप्लाई होता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान खोली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान की ओर से सगाई का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था। लड़की पक्ष की तरफ से सगाई के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इसके बाद यह जानकारी बाहर आ सकी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहां बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय